बाबा मुझे तेरा सहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा मुझे तेरा सहारा है

एक तू ही सबका पालनहार है

दर-दर भट्टका बहुत जहां मे

अब तेरा दरबार मिला

तेरे दर्शन करके बाबा

मेरे दिल को चैन मिला

भा गया ये मुझको तेरा द्वारा है

बाबा मुझे तेरा सहारा है

तूने मन की बगिया में

अब छाई खुशहाली है

तेरी दया से 12 महीना

होली और दिवाली है

तेरे नाम से चलता मेरा गुजारा है

बाबा मुझे तेरा सहारा है

और कहीं अब मैं ना जाऊं

कसम ये हमने खाई है

झोली मेरी खाली रह गई

फिर तेरी रुसवाई है

कहता सागर तुम्हारे का सहारा है

बाबा मुझे तेरा सहारा है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।