हनुमान जी का दिल

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

सभी देवों से सुंदर है मेरे हनुमान जी का दिल

सिया रघुवर का मंदिर है मेरे हनुमान जी का दिल

सिया के पास लंका में समुद्र लांघ कर पहुंचा

यह उड़ने में सिकंदर है मेरे हनुमान जी का दिल

पीला संजीवनी बूटी बचाए राम लक्ष्मण के

यह नेकी का समुंदर है मेरे हनुमान जी का दिल

पूरी पाताल में जाकर असुर अहिरावण हन डाला

यह लड़ने में धुरंधर है मेरे हनुमान जी का दिल

अनाड़ी सच कहे सागर ना मानो आपकी मर्जी

यह कलियों से भी सुंदर है मेरे हनुमान जी का दिल

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।