मेरा मेरा मत कर पगले

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरा मेरा मत कर पगले

क्या तेरा क्या मेरा है

दो दिन के सब रिश्ते नाते

दो दिन रेन बसेरा है

जिसकी खातिर आया जग में

वो ही काम तू करके जा

सबके दिलो में जिन्दा रहे तू

ऐसे ही तू मरके जा

इस जग में आकर के बन्दे

यही काम तो तेरा है

दो दिन के सब रिश्ते नाते

दो दिन रैन बसेरा है

जैसा कर्म करेगा बन्दे

वैसा ही फल पायेगा

बुरा पाप करके बन्दे तू

बिलकुल न बच पायेगा

तेरे ऊपर पल पल बन्दे

उस मालिक का पहरा है

दो दिन के सब रिश्ते नाते

दो दिन रैन बसेरा

नाम हरी का रटले

भव से पार उतर जाए

दो दिन रहना है तुझको

फिर तू अपने घर जाए

जिसको समझ रहा तू अपना

तेरा नहीं ये डेरा है

दो दिन के सब रिश्ते नाते

दो दिन रैन बसेरा है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।