जन्मो का संस्कार तेरे द्वारे लाया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जन्मो का संस्कार तेरे द्वारे लाया है तुझसे मिलाया है

साथ निभाना श्याम जन्म जन्म तक

जन्मो का संस्कार तेरे द्वारे लाया है

नही इक जन्म की बात नाथ जन्मो का नाता है

नही कभी बंद करना खुला जो मेरा खाता है

तुझसा महाजन बड़ी मुश्किल से पाया है

साथ निभाना श्याम जन्म जन्म तक

जन्मो का संस्कार तेरे द्वारे लाया है

जो तुझसे मिला है प्यार उसे कभी भूल न पाउगा

एहसान बहुत तेरे उसे कैसे चुकाउगा

बार बार तूने मुझपे कर्जा चडाया है

साथ निभाना श्याम जन्म जन्म तक

जन्मो का संस्कार तेरे द्वारे लाया है

है इक तुही अपना प्रभु तुझपे है मेरा जोर

कमजोर नही होती कभी भी अमर प्रेम की डोर

तेरी प्रीत के धागे से खुद को बंधाया है

साथ निभाना श्याम जन्म जन्म तक

जन्मो का संस्कार तेरे द्वारे लाया है

ये दुनिया के रिश्ते प्रभु हर जन्मो में बदले

जो बिन्नू नाम मिला मेरे कुछ दिन ही साथ चले

जन्मो का हमसफर तुझको बनाया है

साथ निभाना श्याम जन्म जन्म तक

जन्मो का संस्कार तेरे द्वारे लाया है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।