अर्पण किया है श्याम को

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अर्पण किया है श्याम को जो भी तुझको वापिस बाँट दिया

तेरे हर इक दीप के बदले तेरा संकट काट दिया,

जितने दीप जलाए तूने उतना ही दुःख दूर किया

रौशनी करके जीवन तेरा तुझको ही मशहुर किया,

छतरी बन कर सांवरिया ने तूफानों को छांट दिया

तेरे हर इक दीप के बदले तेरा संकट काट दिया,

जितने पुष्प चड़ाये तूने तुझको उतना महकाए

झोली में खुशिया दे कर घर को तेरे चेह्काया

सेठो का है सेठ संवारा तुझको हर इक ठाठ दिया

तेरे हर इक दीप के बदले तेरा संकट काट दिया,

जब जब भोग लगाते तो प्रशाद के इसके पाया है

रोग दोष से मुकत हुआ है सुंदर तेरी काया है,

जब जब बाह बड़ाई राघव इस ने अपना हाथ दिया

तेरे हर इक दीप के बदले तेरा संकट काट दिया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।