श्याम है तुमसे हर ख़ुशी अपनी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम है तुमसे हर ख़ुशी अपनी

चर्नो मे तेरे, है ज़िंदगी अपनी

श्याम है तुमसे हर ख़ुशी अपनी...

जब हो गया तुमपे ये दिल दीवाना

फिर चाहे जो भी कहे हमको ज़माना

कोई बनाये बातें चाहे अब जितनी

श्याम है तुमसे हर ख़ुशी अपनी...

तेरे प्यार में बदनाम दूर दूर हो गये

तेरे चर्नो मे श्याम मंजूर हो गये

देखो कहाँ ले जाये, बेखुदी अपनी

श्याम है तुमसे हर ख़ुशी अपनी...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।