तू देख वन्वले बन के लाडला बाबा श्याम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कलयुग में चर्चा हो रखा खाटू के धाम का

तू देख वन्वले बन के लाडला बाबा श्याम का

नीले की सवारी की कलयुग में शान निराली है,

जिन अंखियो ने श्याम को देखा बड़ी ही किस्मत वाली है

सारा जग हो रा दीवाना उस के नाम का

तू देख वन्वले बन के लाडला बाबा श्याम का

दानी में ये महादानी बाबा श्याम हमारा जी

भगतो की झोली भरते है हारे को मिले सहारा जी

सारे जग में डंका बाजे इसके दान का

तू देख वन्वले बन के लाडला बाबा श्याम का

बड़ा ही किस्मत वाला वो जिसके घर बाबा आवेसे

आके बाबा उस प्रेमी के सोये भाग जगावे से

गोरव का दिल होया दीवाना उस घनश्याम का

तू देख वन्वले बन के लाडला बाबा श्याम का

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।