जो रात दिन सेवा करे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

जो रात दिन सेवा करे श्री राम की

जिसे लाल अपना मानती माँ जानकी

आओ करे हम याद अंजनी लाल को

मारुती नन्द नमो नमो

असुर निकंद नमो नमो

जो पल में लंका जला आये और सीता जी की सूधी लाये,

जिसने वसया दिल में सीता राम को

आओ करे हम याद उस हनुमान को

मारुती नन्द नमो नमो

असुर निकंद नमो नमो

जब संकट में लक्ष्मण आये तो तोड़ संजीवनी ले आये,

जिस ने बचाया लखन लाल के प्राण को

आओ करे हम याद उस बलवान को

मारुती नन्द नमो नमो

असुर निकंद नमो नमो

जो साधू संत के रखवाले और राम सिया के है प्यारे

जिस राम जी भाई भरत सा मानते

आओ करे हम याद उस भगवान को

मारुती नन्द नमो नमो

असुर निकंद नमो नमो

जो रामयाण के रसिया है और राम सिया मन वसियाँ है,

बोलो ललित के साथ जय हनुमान की

जिसे लाल अपना मानती माँ जानकी

आओ करे हम याद अंजनी लाल को

मारुती नन्द नमो नमो

असुर निकंद नमो नमो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।