शिव शंकर का भजन थोड़ा करले

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

शिव शंकर का भजन थोड़ा करले,

प्रभु से मिलन का जतन थोड़ा करले,

शिव के चरण बिन कहाँ है ठिकाना,

छोड़ के शिव चरणों को और कहाँ जाना,

शिव चरणों में नमन थोड़ा करले,

शिंव शंकर का.......

ओम्कारेश्वर धाम में जो आए,

पावन ज्योतिर्लिंग के दर्शन पाए,

शिव दर्शन का जतन थोड़ा करले,

शिंव शंकर का.....

साँझ सवेरे जो शिव नाम गावे,

शिव भोले नाथ नैया पार लगावे,

ममलेश्वर को नमन थोड़ा करले,

शिंव शंकर का....

शिव शंकर का जो ध्यान लगावे,

शिव ओम्कारेश्वर धाम बुलावे,

शिव नाम का तू जपन थोड़ा करले,

शिंव शंकर का....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।