सुना है बाबा दुनिया से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सुना है बाबा दुनिया से तुम हारे के सहारे हो

मेरी अरज भी सुनलो बाबा मैं भी हार के आया हूँ

सुना है बाबा दुनिया से....................

इस मतलब की दुनिया में श्याम गुज़ारा कैसे हो

मतलब की रिश्तेदारी मतलबी सब यार हैं

दिल कहता है तुम आओगे मुझसे मिलने श्याम प्रभु

अब अँखियाँ तरसे मेरी दर्शन को मेरे श्याम प्रभु

खाटू धाम मैं आऊंगा रोज़ हाज़री लगाऊंगा

मेरी अरज भी सुनलो बाबा मैं भी हार के आया हूँ

सुना है बाबा दुनिया से....................

आज मैं तुमसे दूर सही लेकिन ग्यारस को आऊंगा

तेरा साथ मिलेगा बाबा फिर नहीं घबराऊँगा

बना लो बाबा मुझे अपना बिगड़ी मेरी बना जाओ

राधिका की ज़िन्दगी में उजाला बनके आ जाओ

तू ही मेरा साथी है और कहाँ मैं जाऊँगा

मेरी अरज भी सुनलो बाबा मैं भी हार के आया हूँ

सुना है बाबा दुनिया से....................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।