सारा सारा दिन तेरे बिन मेरा दिल नही लगता बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारा सारा दिन तेरे बिन मेरा दिल नही लगता बाबा

सारी सारी रात तेरी बात मेरा दिल करता है बाबा

तेरा धाम न भूले आँखे दीखता है तेरा द्वारा

मेरा दिल नही लगता बाबा

सारा सारा दिन तेरे बिन मेरा दिल नही लगता बाबा

जब खाटू आता हु खुश हो जाता हु

मैं अपने दुःख दर्द सारे भूल जाता हु,

तेरा ही बन बैठा है ये मेरा दिल अवारा

मेरा दिल नही लगता बाबा

सारा सारा दिन तेरे बिन मेरा दिल नही लगता बाबा

जब घर आता हु मेरा दिल भर आता है

मुड मुड के रोता हु जब तेरा द्वारा आता है

लगता है कुछ छुट रहा है सब एहसास हमारा

मेरा दिल नही लगता बाबा

सारा सारा दिन तेरे बिन मेरा दिल नही लगता बाबा

फिर सब सुना सुना मेरा दिल हो जाता है

तुम्हे मुरारी सोनू लखा न भूल पाता है

जन्मो जन्मो का ये नाता तुमसे मांगू बाबा

मेरा दिल नही लगता बाबा

सारा सारा दिन तेरे बिन मेरा दिल नही लगता बाबा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।