मन में एक आस है बाबा तू पास है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मन में एक आस है बाबा तू पास है

करले मंजूर अर्जी तुझपे विस्वाश है

हारी हु न हारुगी जब तक तेरा सहारा है ,

ना रुकी हु न रुकुगी मैंने तेरा नाम पुकारा है

मन तेरा वास है जपती हर सांस है

करले मंजूर अर्जी तुझपे विस्वाश है

हर दुःख गम से लड़ने की शक्ति तुमसे मिलती है,

मेरे इस बेचैन मन को भगती तुमसे मिलती है,

नैया मजधार है करता तू पार है,

करले मंजूर अर्जी तुझपे विस्वाश है

राजू की आंख का तू उस दिन मोती बन जाए,

हाथ बडाये पूनम तू हाथ पकड़ ले जाये रे हाथ पकड़ ले जाये रे

श्याम सरकार है झुकता संसार है

करले मंजूर अर्जी तुझपे विस्वाश है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।