भगतो को दर्शन दे गई रे दो छोटी सी बेहना,

पारंपरिक
अन्य भजन रानी सती दादी भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

भगतो को दर्शन दे गई रे दो छोटी सी बेहना,

छोटी सी बेहना दो प्यारी सी बेहना,

सब के मन को भा गई रे दो छोटी सी बेहना

भगतो ने पूछा मैया नाम तेरा क्या है,

टिडा गेला बता गई रे दो छोटी सी बेहना,

भगतो ने पूछा मैया कहा तेरा धाम है

धनढन धाम बता गई रे दो छोटी सी बेहना,

भगतो ने पुछा माँ सवारी तेरी क्या है

सिंह सवारी बता गई रे दो छोटी सी बेहना,

भगतो ने पुछा माँ शिंगार तेरा क्या है

चुडा चुनरी बता गई रे दो छोटी सी बेहना

भगतो ने पूछा मैया भोग तेरा क्या है

खीर पुडा बता गई रे दो छोटी सी बेहना,

भगतो ने पूछा मैया प्यारा तुझे क्या है

श्रधा भगती बता गई रे दो छोटी सी बेहना,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।