सच्चे हिरदये से श्याम का सुमिरन किया करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सच्चे हिरदये से श्याम का सुमिरन किया करो

जी भर के श्याम नाम का प्याला पीया करो

दिन रैना सब बीते बीते ये कितने घोर

सच्चे हिरदये से श्याम का सुमिरन किया करो

जिस की दया से चल रही तेरी ये जिन्गदी

करता नही क्यों वन्वारे तू उस की बंदगी

थोडा सा वक़्त श्याम को अर्पण किया करो

जी भर के श्याम नाम का प्याला पीया करो

जिस को भरोसा श्याम का उसको फिकर नही,

रेहता है श्याम साथ में कोई भी डर नही,

घुट घुट के क्यों हो मर रहे हस के जिया करो

जी भर के श्याम नाम का प्याला पीया करो

जीवन का भार सोंप दे बाबा के हाथ में

गोदी के लाल की तरह रखेगा थाम के

कैसे लडाये लाड वो अनुभव किया करो

जी भर के श्याम नाम का प्याला पीया करो

जय जय करे जो बाबा की उसकी भी जय सदा

उसका सितारा भाग्य का रेहता उदये सदा,

बिनु मगन हो बाबा की जय जय किया करो

जी भर के श्याम नाम का प्याला पीया करो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।