हार नही होगी मेरी हार नही होगी

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - में ना भूलूंगा ....

हार नही होगी , हार नही होगी,

हार नही होगी , हार नही होगी

बाबोसा मेरे दिल की प्रार्थना ,

बेकार नही होगी हार नही होगी....

दुखो का पहरा है गमो ने घेरा है

बाबोसा एक तेरा मुझे सहारा है ।

आ जाओ में तुजको पुकारूँ , तू जल्दी आ जा

तेरे सिवा इस जग की मुझको , दरकार नही होगी

हार नही होगी....

तेरे ही साये में उमर कट जाये मेरी

में अंतिम सांस तक करू बंदगी तेरी

मेरी इस जीवन नैया का , तू माझी बन जा

तेरे बिना ये भवसागर से , पार नही होगी

हार नही होगी....

✍️ रचनाकार ✍️

दिलीप सिंह सिसोदिया

❤️ दिलबर ❤️

नागदा जक्शन म.प्र .

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।