बाबा सुन कर तुम्हारी कहानी

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

बाबा सुन कर तुम्हारी कहानी आ गया मेरी आँखों में पानी

हो गई मैं तुम्हारी दीवानी आ गया मेरी आँखों में पानी

वाह रे वाह बाबा तेरी पातशाही

फिकर तूने यहाँ की मिटाई

खुद बिछाया जमीन का बिछोना

ओड ली आसमान की रजाई

तुम सा देखा नही कोई दानी

आ गया मेरी आँखों में पानी

दर बदर तू अलख जगाये सब के दुःख में अनसु बहाए

पेट सारे जहां का भरे तू मांग कर खाए बाबा तू खाए

मैंने जिस पल हकीकत ये जानी

आ गया मेरी आँखों में पानी

फूल सा दिल तेरा ओ शिर्डी वाले

पड़ गए कैसे पाओ में शाले

क्यों फकीरी तेरे मन को भाई

तू ही जाने रे ओ शिर्डी वाले

तूने मन में न जाने क्या ठानी

आ गया मेरी आँखों में पानी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।