गुरुदेव कृपा करके मेरी बात बनादो ना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन गुरुदेव भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गुरुदेव कृपा करके मेरी बात बनादो ना,

बिगड़ी कई जन्मों की इस बार बनादो ना॥

गुरुदेव........

मेरा हाथ पकड़ लो ना, झूठे जन्मों का घेरा

मुझे कुछ भी करण ना दे, मोह माया का घेरा॥

मेरे सीने मन आँगन में-॥,गिरधर को बसा दोना

गुरुदेव.......

तुम बनके माझी मेरी, नैया पार लगादो ना।

जो हो गयी गलती मिझसे, अब उसको भूलादो ना॥

मेरे मनके अँधेरे में-॥, इक ज्योत जगादो ना॥

गुरुदेव........

इस भटके बावरे को, रास्ता तो दिखादो ना।

ले शरण मुझको अपने, चरणों से लगालो ना॥

अब बीत चला जीवन-॥ मुझे श्याम मिलादो ना॥

गुरुदेव....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।