कल सपने में आए थे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कल सपने में आए थे श्याम की बाते सारी रात हुई,

मुझे मिल गई खुशियां तमाम की बाते सारी रात हुई,

कल सपने में आये थे श्याम की बाते सारी रात हुई,

पहले नमन किया श्याम को फिर पूछा उनका हाल,

की बाते सारी रात हुई कल सपने में आये थे श्याम,

की बाते सारी रात हुई....

प्रभु ने कहा मैं ठीक हूँ तू सुना दे अपना हाल,

की बाते सारी रात हुई कल सपने में आये थे श्याम,

की बाते सारी रात हुई...

प्रभु ने कहा क्या चाहिए जो मांगे दूँ तत्काल,

की बाते सारी रात हुई कल सपने में आये थे श्याम,

की बाते सारी रात हुई....

धन दौलत ना चाहिए दीजे चरणों में अस्थान,

की बाते सारी रात हुई कल सपने में आये थे श्याम,

की बाते सारी रात हुई.....

प्रभु ने कहा तुम खुश रहो भोली तुमको ये आशीर्वाद,

की बाते सारी रात हु कल सपने में आये थे श्याम,

की बाते सारी रात हुई....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।