हे शनि देवा थामो मेरा हाथ रे

पारंपरिक
शनि देव भजन शनि देव भजन shani
॥ पावन पाठ ॥

हे शनि देवा थामो मेरा हाथ रे

देदो अपने भगतो का तुम साथ रे

हे शनि देवा थामो मेरा हाथ रे

तेरी पूजा से हो जाते समपर्ण सारे काम रे,

संकट सारे दूर हो जाते जप ले शनि देव नाम रे

जपते निष् दिन हम सब तुझे नाथ रे

हे शनि देवा थामो मेरा हाथ रे

जब जब कोई विपदा आई सब ने तुझे पुकारा है,

सारे रिश्ते नाते झूठे सचा तेरा सहारा है

सोंपी जीवन डोरी तेरे हाथ रे

जय शनि देवा थामो मेरा हाथ रे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।