मेरी ज़िन्दगी ये सारी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी ज़िन्दगी ये सारी जिसके हवाले है

मेरी धड़कनो में है जिसका नाम है समाया

वो है सिर्फ तू वो है सिर्फ तू .............

जिसने बदल दी मेरे हाथों की रेखा

जिसको तो मैंने मन की आँखों से देखा

वो है सिर्फ तू वो है सिर्फ तू .............

जिसको अपना मान के जीवन सौंप दिया है सारा

सुख दुःख में दिन रात ही जिसको मैंने यहाँ पुकारा

जोड़ लिया है जिससे नाता जो है सारे जग का दाता

वो है सिर्फ तू वो है सिर्फ तू .............

जब जब मैं हारी हूँ जग से उसने साथ निभाया

जब जब मुश्किल आन पड़ी तो उसको उसको संग में पाया

उससे जो पहचान हुई है हर मुश्किल आसान हुई है

वो है सिर्फ तू वो है सिर्फ तू .............

जिसने मेरी दुनिया बदल दी घर परिवार बनाया

जो चाहा परिवार ने मेरा उसने वही दिलाया

दास मनुज है उस मालिक का चलता जहाँ में सिक्का जिसका

वो है सिर्फ तू वो है सिर्फ तू .............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।