श्याम धणी तेरे नाम से गुजारा हमारा गुजारा हमारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम धणी तेरे नाम से, गुजारा हमारा गुजारा हमारा

रहे हमेशा हम भक्तो के, सिर पर हाथ तुम्हारा

श्याम धणी तेरे नाम से, गुजारा हमारा गुजारा हमारा

बिन मांझी के नैया, चलती दम पर तेरे

बिन बोले तू कान्हा, हरता दुखड़े मेरे

बिच भॅवर में अटकी नैया, देता श्याम सहारा

श्याम धणी तेरे नाम से, गुजारा हमारा गुजारा हमारा

स्वारथ के संसार ने कितना मुझे सताया

शरण तिहारी जो पड़ा, तूने गले लगाया

उत्तर गया प्यासे जीवन मे, बन कर जल की धारा

श्याम धणी तेरे नाम से, गुजारा हमारा गुजारा हमारा

हर्ष तेरे चरणों में, हरदम रहे ठिकाना

भूल अगर होजाये, दिल से उसे भुलाना

तेरी कृपा बनी रहेगी यह विश्वास हमारा

श्याम धणी तेरे नाम से, गुजारा हमारा गुजारा हमारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।