मन मंदिर में बाबा बालकनाथ है

पारंपरिक
अन्य भजन बाबा बालक नाथ भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

अपने घर में हम बाबा को बुलाये

बाबा की ज्योत जलाए

करते इनका गुणगान है

हमारे मन मंदिर में बाबा बालक नाथ है,

अपने घर में हम बाबा को बुलाये

रोम रोम में बसते बाबा महिमा हम सब गाते है ,

तन मन धन सब तेरा है बाबा,

तुझको भेट चडाते है हम बलिहारी

बाबा तेरे तेरी धोक लगाये,

अपने घर में हम बाबा को बुलाये

तरस रहे है कब से बाबा नैना तेरे दर्शन को

घर का कोना कोना बाबा हरश तेरे दर्शन को

पार लगा के भव सागर से बाबा हमे दिखाए

अपने घर में हम बाबा को बुलाये

बाबा तेरे दर पे आ के झूम झूम कर गाते है

खुशियों से भर के मेरे बाबा जीवन को महकाते है,

बिटियाँ प्रियंका गा गा कर के बाबा को सुमन चड़ाए,

अपने घर में हम बाबा को बुलाये

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।