खाटू वाले बनाले मने अपना सरवेंट

पारंपरिक
श्री कृष्ण आरती खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले बनाले मने अपना सरवेंट,

मने अपना सरवेंट बाबा परमानेंट,

सारा हो दिन तेरा भवन पुहारु,

चन्दन की चोंकी सदा आरती उतारू,

लाऊ अतर गुलाब रहो चोले के सेंट,

खाटू वाले बनाले मने अपना सरवेंट,

माखन मिश्री का भोग लगाऊ,

हीरे मोती का तने ताज पहनाऊ,

करले करले लाइफटाइम का एग्रीमेंट,

खाटू वाले बनाले मने अपना सरवेंट,

बिना सैलरी तेरी सेवा करुगा,

देवे ते बाहर दिए उमंग फेरुगा,

लादी लादी इक एप्लीकेशन सुनियो अर्जेंट

खाटू वाले बनाले मने अपना सरवेंट,

एप्लीकेशन ने बाबा लियो न लाइट,

दुनिया का लक तने करेया ब्राइट,

भुतु भूतु कुहनिया बड़ा इंटेलिजेंट ,

खाटू वाले बनाले मने अपना सरवेंट,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।