मंदिर का निर्माण ज़माना देख रहा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

राम की अलख जगाने वाले खोया मान दिलाने वाले,

अजर अमर है नाम तुम्हारा राम पे जान लुटाने वाले,

व्यर्थ न गया प्राण ज़माना देख रहा है

मंदिर का निर्माण जमाना देख रहा

राम का देश महान जमाना देख रहा,

साधू संतो की शान जमाना देख रहा,

अब भगवे की शान जमाना देख रहा

कार सेवको की कुर्बानी आज रंग दिखाई है

हर इक राम भगतो के जख्मो की मिल गई दवाई है,

अब उनका समान जमाना देख रहा है

मंदिर का निर्माण ज़माना देख रहा

गर्व हमे है श्री राम पर राम को हम पर नाज है

जामवंत सुग्रीव नील नल जैसी सेना आज भी है,

है अंगत से बलवान जमाना देख रहा है

है मंदिर का निर्माण ज़माना देख रहा

धरती पर असुरियो शक्तियों का असितव मिटाने को

राम काज हित वीर सेंकडो खड़े है जान लुटाने को

खड़े पवन पुत्र हनुमान जमाना देख रहा है

अब मंदिर का निर्माण ज़माना देख रहा

कुलदीप राम भक्त तेरी इस राम भक्ति का वंदन है

वीर गति जिस भूमि पर मिली भूमि हुई वो चन्दन है,

गुरु ब्रिज मोहन तेरी तेरी इस राम भक्ति का वंदन है

वीर गति जिस भूमि पर मिली भूमि हुई वो चन्दन है,

करे कैलाश बखान ज़माना देख रहा है

अब मंदिर का निर्माण ज़माना देख रहा

राम का देश महान जमाना देख रहा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।