खाटू वाले का जनम दिन आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे श्याम का जन्मदिन आया

खाटू वाले का जनम दिन आया

बधाई बरसेगी बधाई बरसेगी खाटू में

नाचेंगे जाएंगे सारी रात मन की करेंगे दो बात

ये बर्बरीक रखवाला है माँ मोरवी का लाला

बधाई बरसेगी बधाई बरसेगी खाटू में

नाचेंगे जाएंगे सारी रात मन की करेंगे दो बात

जो श्याम की महिमा गावे वो श्याम कृपा को पावे

शरण वो पायेगा शरण वो पायेगा खाटू में

नाचेंगे जाएंगे सारी रात मन की करेंगे दो बात

हम छप्पन भोग लगाए फूलों का हार सजाएँ

भगत सब नाचेंगे भगत सब नाचेंगे खाटू में

बधाई बरसेगी बधाई बरसेगी खाटू में

नाचेंगे जाएंगे सारी रात मन की करेंगे दो बात

महावीर तेरा दीवाना श्री श्याम को जब से माना

कृपा तो पाई है कृपा तो पाई है खाटू में

बधाई बरसेगी बधाई बरसेगी खाटू में

नाचेंगे जाएंगे सारी रात मन की करेंगे दो बात

मेरे श्याम का जन्मदिन आया ................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।