ओ श्याम का जन्मदिन आया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ग्यारह महीने बीत गए अब कार्तिक आया है

ओ श्याम का जन्मदिन आया है

कोई लाया खीर प्रशाद चूरमा कोई इत्तर लाया

कोई लाया फूल हार लाया कोई कोई छतर लाया

हर प्रेमी के लिए उपहार लाया है

ओ श्याम का जन्मदिन आया है

कलकत्ते से रंग बिरंगा बागा सिलवाया

जयपुर से प्यारा गोटा माँगा कर इसमें लगवाया

दर्शन करने के लिए चाँद धरती पे आया है

ओ श्याम का जन्मदिन आया है

मिश्री मावे का केक बनाकर खाटू में ले आया

रंग बिरंगे फूलों से हमने दर को भी सजवाया

चारों कोनो से बाबा तेरा सेवक आया है

ओ श्याम का जन्मदिन आया है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।