आओ झूम झूम नाचे और गायें

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आओ झूम झूम नाचे और गायें

जन्मदिन आ गया

आओ मिलकर के खुशियां मनाये

जन्मदिन आ गया

आ गया आ गया

आओ झूम झूम नाचे .............

मोरवीनंदन जनम लियो है

कलयुग में अवतार भयो है

सारे भगतों के मन हर्षाये

जन्मदिन आ गया

आओ झूम झूम नाचे .............

घर घर बांटो खूब मिठाई

एक दूजे को देते बधाई

सब मंगल गीत सुनाये

जन्मदिन आ गया

आओ झूम झूम नाचे .............

श्याम दासी का सुनलो कहना

शरण श्याम की अद्भुत गहना

झट नैया ये पार लगाये

जन्मदिन आ गया

आओ झूम झूम नाचे ........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।