करुणा निधि नाम तेरा करुणा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

करुणा निधि नाम तेरा करुणा बरसा जाओ

मुझे तेरी ज़रूरत है फुर्सत है तो आ जाओ

करुणा निधि नाम तेरा ...............

बेदर्द ज़माने ने ठोकर जो लगाईं है

हर दर्द की सांवरिया तेरे पास दवाई है

प्रभु प्यार से आकर के दो घूँट पिला जाओ

करुणा निधि नाम तेरा ...............

तुझे अपना समझने का अधिकार हमारा है

दीनो के लिए होता अवतार तुम्हारा है

हे कलयुग अवतारी मेरी पीड़ा मिटा जाओ

करुणा निधि नाम तेरा ...............

हम दुखियों की खातिर दरबार लगाते हो

जो हार के आता है उसको अपनाते हो

हारा हुआ प्राणी हूं मेरा साथ निभा जाओ

करुणा निधि नाम तेरा ...............

मेरा दिल ये पुकार रहा तेरी बाँट निहार रहा

क्यों देर लगाईं है क्या कर श्रृंगार रहा

बिन्नू मन व्याकुल है प्रभु धीर बंधा जाओ

करुणा निधि नाम तेरा ...............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।