बजरंगी तुम्हें मनाऊं सिनदुर लगा लगा कर

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बजरंगी तुम्हें मनाऊँ सिन्दूर लगा लगा कर

तेरा दर्शन करने आऊं ताली बजा बजाकर

गणपत ने तुम्हें मनाया, पार्वती ने तुम्हें मनाया

शंकर ने तुम्हें मनाया डमरू बजा बजाकर.

ब्रहमा ने तुम्हें मनाया, विष्णु ने तुम्हें मनाया.

नारद ने तुम्हें मनाया वीणा बजा बजाकर.

रामा ने तुम्हें मनाया, लक्ष्मण ने तुम्हें मनाया

सीता ने तुम्हें मनाया ज्यौनार लगा लगा कर

राधा ने तुम्हें मनाया, मीरा ने तुम्हें मनाया.

कृष्णा ने तुम्हें मनाया मुरली बजा बजाकर

सन्तों ने तुम्हें मनाया, भक्तों ने तुम्हें मनाया.

हम सब ने तुम्हें मनाया भजन सुना सुनाकर

बजरंगी तुम्हें मनाऊँ सिन्दूर लगा लगा कर,

तेरा दर्शन करने आऊं ताली बजा बजाकर.

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।