घर में मैया जी की ज्योत जगाले

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

घर में मैया जी की ज्योत जगाले भवानी खुश हो जाएगी,

माँ के नाम से लगन लगा ले महारानी खुश हो जायेगी

जिस घर में माँ ज्योत जगे माँ करदे वारे न्यारे,

सुख के सागर बेहने लगते दुःख अन पाँओ पसारे

मन मंदिर माँ का वसा ले भवानी खुश हो जायेगी

घर में मैया जी की ज्योत जगाले भवानी खुश हो जाएगी,

माँ की जगमग ज्योत है पावन जय जय मात ज्वाला

ज्योति रूप में तुझको पूजे वो है किस्मत वाला

तू जयकारे मैया के लगा ले भवानी खुश हो जायेगी

घर में मैया जी की ज्योत जगाले भवानी खुश हो जाएगी,

माँ की ज्योत में एसी शक्ति कोई पार न पाया

अकबर जैसे महाराजा का था अभिमान मिटाया

ज्वाला मैया को तू शीश जुका ले भवानी खुश हो जायेगी

घर में मैया जी की ज्योत जगाले भवानी खुश हो जाएगी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।