एक भरोसा तेरा एक सहारा तेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

एक भरोसा तेरा एक सहारा तेरा

जाऊं अब मैं कहाँ सांवरे तू बता

एक भरोसा तेरा .................

ज़िन्दगी के सफर में तू साथी बना

अब मेरी नैया का तू ही मांझी बना

तेरी रेहमत सदा यूँ ही पाटा रहूँ

एक भरोसा तेरा .................

हर घडी श्याम तुम याद आते मुझे

दिल कभी हो दुखी पास पाऊं तुझे

मेरे हर सांस पर बस तेरा नाम हो

एक भरोसा तेरा .................

हर जन्म में प्रभु तेरा साथ मिले

संजीव के भाव पे तेरा ध्यान रहे

मैं सुनाता रहूं आप सुनते रहो

एक भरोसा तेरा .................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।