साईं बाबा दर्शन को तेरे दीवाने हो गये तंग

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

साईं इतना तो बतला दे तूने द्वार किये क्यों बंद

साईं बाबा दर्शन को तेरे दीवाने हो गये तंग

साईं राम साईं राम

छोटी छोटी भूल को भी तुझको बतलाने आते थे

कोई दर्द जिगर में हो साईं बाबा तुझही सुनाते थे

अब खोलो द्वार बुला शिर्डी की दिल में उठी तरंग

साईं बाबा दर्शन को तेरे दीवाने हो गये तंग

जाए कहा फरयाद को ले कुछ किस्से अफ़साने है

तुम्ही हो रेह्भर साईं मेरे हम भक्त तेरे दीवाने है,

द्वार तेरे मिलता है साईं आने पर आनंद

साईं बाबा दर्शन को तेरे दीवाने हो गये तंग

हम को बुलालो द्वार अपने साईं खोल दो सब दरवाजे

सुनलो तुम दर्द हमारा साईं सुनो दुखियो की आवाजे

हम तो है तुम्हारे साईं बाबा तुम हो हमारे संग

साईं बाबा दर्शन को तेरे दीवाने हो गये तंग

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।