तेरे नाम के वावले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सुबह शाम और आठो याम बस जपु तेरा नाम रे

तेरे नाम के वावले हम खाटू वाले संवारे,

तू जो बोले भोग लगाऊ

हुकम बजा के देख ले

तेरे नाम का रोग लगा है जांच करा के देख ले

नाचे टाबर सारा मेरा रुकते न ये पाँव रे

तेरे नाम के वावले हम खाटू वाले संवारे,

नीले घोड़े वाले बाबा

लीला तेरी न्यारी से

छुलकाना में भी धाम बना से आवे दुनिया सारी रे

पंच कुला से नारनोल तक नाचे गाओ गाओ रे

पुरे हरयाने से खाटू आवे गाव गाव रे

तेरे नाम के वावले हम खाटू वाले संवारे,

जब जब बाबा तेरी याद सतावे आखेया भर भर आवे से

मित्तल की तू जान संवारे बस तेरे लिए ही गावे से

तेरे भरोसे चाले बाबा सब भगता की नाव रे

तेरे नाम के वावले हम खाटू वाले संवारे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।