अरी तेरे सब संकट कट जाएँ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अरी तेरे सब संकट कट जाएँ पूजा गोवर्धन की करले

पूजा गोवर्धन की करले पूजा गोवर्धन की करले

अरी तेरे सब संकट कट जाएँ पूजा गोवर्धन की करले

अड्डे पे भीड़ बड़ी है वोटर नाये एक खड़ी है

अरे तू चलदे चालाम चाल पूजा गोवर्धन की करले

जा मानसी गंगा नाहियो गिरिराज को शीश नवाइयो

आरी तेरा जनम सफल हो जाए पूजा गोवर्धन की करले

परिकरमा में मिले भिखारी भिक्षा उनको दीजो भारी

अरे तू मिलके भजन गावले पूजा गोवर्धन की करले

मंदिर जो बीच पड़ेंगे पैसा एक एक चढ़ेंगे

अरी तेरी काया सफल हो जाए पूजा गोवर्धन की करले

फिर जतीपुरा तू जइयो वहाँ भोग प्रसाद लगाइयो

अरी गिरिराज पे दूध चढ़ाये पूजा गोवर्धन की करले

गिरिराज को ध्यान लगयेले मन वांछित फल तू पायेले

अरे तब भक्त कहे हर्षाये पूजा गोवर्धन की करले

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।