खाटू वाले श्याम की दुनिया है दीवानी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम की दुनिया है दीवानी

शीश का दानी ये है शीश का दानी

महाभारत की अमर कहानी

शीश का दानी ये है शीश का दानी

माता से अपनी वचन तुमने पाया

हारे हुए का बाबा साथ निभाया

प्रेमियों पे बाबा तेरी बड़ी मेहरबानी

शीश का दानी ये है शीश का दानी

गिरधर ने बाबा तुम से शीश दान पाया

कलयुग में बाबा मेरा श्याम कहाया

खाटू नगरियाँ बाबा तेरी राजधानी

शीश का दानी ये है शीश का दानी

परिवार मेरा बाबा तेरे सहारे,

चलती है नया मेरी तेरे इशारे,

जीत की बदल दी है तूने जिंदगानी

शीश का दानी ये है शीश का दानी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।