सांवरियां आई हु मैं तेरे दर पर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरियां आई हु मैं तेरे दर पर

रखदे बाबा मेरे तू हाथ सिर पर,

मन नही लागे बाबा जग की माहि सब है पराये मेरा अव कोई नाही

सब ने ठुकराया अब है विश्वाश तुझे पर

रखदे बाबा मेरे तू हाथ सिर पर,

दुःख से उबारो मुझको तारण हारी

केहती है बाबा तुझको लख्दातरी

जाउंगी मैं बाबा अब झोली भर कर

रखदे बाबा मेरे तू हाथ सिर पर,

शीश का दानी तू है हारे का सहारा जप्ती हु मैं भी बाबा नाम तुम्हारा

आकाश ये भी उचा तेरा नाम गिरधर

रखदे बाबा मेरे तू हाथ सिर पर,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।