॥ पावन पाठ ॥
साथी सच्चा यार है मेरा सांवरा,
दानी दिलदार है मेरा सांवरा
सुख दुःख में रहता हरपल ये साथ साथ है,
सांवरा पकड़ता जिसका छोड़ता ना हाथ है,
बड़ा वफादार है मेरा सांवरा,
दानी दिलदार है मेरा सांवरा
बेरंग जिंदगी में खुशियों का चढ़ाता रंग,
मायूस चेहरों पे ये लाता एक नई उमंग,
करता चमत्कार है मेरा सांवरा दानी दिलदार है मेरा सांवरा
लौटता ना खाली कोई इसके दरवाजे से,
अपनी रहमतो से कुंदन सबको नवाजे ये,
लखदातार है मेरा सांवरा,
दानी दिलदार है मेरा सांवरा,