तेरी बाँकी अदाओं ने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी बाँकी अदाओं ने दिल मेरा चुराया है,

ओ राधा रमण किरपा कर तूने अपना बनाया है

तेरी बाँकी अदाओं ने

इक प्यार तेरा पाया जो तो सब जग लागे फीका,

तेरे नाम की माला डाली और तेरे नाम का ही टिका

श्री चरणों की रज को ही मैंने मांग सजाया है

ओ राधा रमण किरपा कर तूने अपना बनाया है

मेरे मन को भाति है वृंदावन की गलियां

दिल करता है के चूम लू तेरी लेलु मैं बलियां,

तेरी माधुरी मूरत को मैंने दिल में वसाया है

ओ राधा रमण किरपा कर तूने अपना बनाया है

बांसुरो के स्वरों ने तो मेरी निंदिया उड़ाई है

तेरी यादो की तन्हाइयो ने सुध बुध विसराई है

गोपाली को तूने ही पागल बनाया है

ओ राधा रमण किरपा कर तूने अपना बनाया है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।