बम भोले तेरा मंदिर दूर

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

बम भोले तेरा मंदिर दूर मगर हम आयेगे जरुर दर्शन पायेगे जरुर

दर तेरे आयेगे जरुर हां दर्शन पायेगे जरुर

हो चाहे हम मजबूर मगर हम आयेगे जरुर दर्शन पायेगे जरुर

तेरी धुन में मन मेरा नाचे बोले बम बम हो

लग्न लगी है तेरी बाबा डोले मन हर दम हो

तेरा ही ध्यान धरु तेरा ही नाम भजु

बम भोले तेरा मंदिर दूर मगर हम आयेगे जरुर दर्शन पायेगे जरुर

तेरी भगती करना है मेरे जन्मो का सपना

हो जावे साकार अगर तू मुझको बनाये अपना

विनती सवीकार करो मुझपे उपकार करो

बम भोले तेरा मंदिर दूर मगर हम आयेगे जरुर दर्शन पायेगे जरुर

कावड में गंगा जल भर के पैदल चल के आऊ

जल तुझको मैं अर्पण करके प्यार तुम्हारा पाऊ

मुझे तू शक्ति दे मेरी तू भगती ले

बम भोले तेरा मंदिर दूर मगर हम आयेगे जरुर दर्शन पायेगे जरुर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।