तेरे बिना जग सुना

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तेरे बिना जग सुना यही सच है मेरे साईं

ओ मेरे शिर्डी वाले कभी न होना खफा

ना होना जुदा मांगे बस ये दुआ

अपने दर अब जाने बुला ले ओ बाबा तेरा है आसरा

तेरे बिना जग सुना यही सच है मेरे साईं

तुझसे ही बाँधी अपनी सासों की डोरियाँ

आखे जो बंद करू सुनु तेरी लोरियां

कुछ भी कहे जमाना हुई मैं तेरी दीवानी

तुझसे शुरू हो तुझपे खत्म मेरी कहानी

तेरी भगती में खो जाऊ ओ बाबा तेरा है आसरा,

तेरे बिना जग सुना यही सच है मेरे साईं

तूने ही सिखाया हमे जीने का सलीका

पंचर पड़े इस मन को प्रेम से सींचा

साईं तेरे नाम पे कैसा है जादू भरा

लब तेरा नाम जपे जखम हर गम का भरा

तारे सुख तेरे दर मैं पाऊ ओ बाबा तेरा है आसरा,

तेरे बिना जग सुना यही सच है मेरे साईं

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।