शिरडी शहर में नाम तेरे की

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

शिरडी शहर में नाम तेरे की हो रही बाबा जय जय कार,

दुखियो का तू बनता सहारा तू है सब का पालनहार

शिरडी शहर में नाम तेरे की

दर तेरे पे जो भी आया सब कुछ उसने पाया है,

सब को अपने लगा के कर दियां सब का बेडा पार

शिरडी शहर में नाम तेरे की

शक्ति तेरी को माने ये दुनिया क्या क्या रंग दिखाए है,

पानी से तूने दीये जलाए किये है बाबा चमत्कार

शिरडी शहर में नाम तेरे की

तेरे भगतो ने ही बाबा आकर तुझे आजमाया है,

डूबतो का तू सहारा बन कर किरपा करता बेशुमार

शिरडी शहर में नाम तेरे की

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।