सुन लो गुरु जी मेरे जीवन को सरल कर दो

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

सुन लो गुरु जी मेरे जीवन को सरल कर दो,

मजधार में जीवन है थोड़ा तो रहम कर दो,

सुन लों गुरु जी मेरे जीवन को सरल कर दो,

ना उम्र की सीमा हो काटो जन्मो का बंधन,

तेरे चरणों में बीते मेरा हर एक पल गुरुवर,

चरणों से लगाकर के भक्ति का लेहर कर दो,

सुन लों गुरु जी मेरे ....

तेरे बिन सुना सा संसार हमारा है,

जीवन की नैया का एक तू ही सहारा है,

हारे के सहारे तुम रहमत की नज़र कर दो,

सुन लों गुरु जी ........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।