आँखों में श्याम नाम का सपना सजा लिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आँखों में श्याम नाम का सपना सजा लिया

खाटू में जाके श्याम को अपना बना लिया

महसूस जब कमी हुई अपनों के प्यार की

चरणों में शीश के दानी के सर को झुका लिया

आँखों में श्याम नाम का..................

मुश्किल भरी थी ज़िन्दगी आसान तब हुई

मेरी राहें कठिन थी श्याम को साथी बना लिया

आँखों में श्याम नाम का..................

भटकेगा कैसे दिल मेरा दुनिया की भीड़ में

आयुष ने खाटू वाले को दिल में बसा लिया

आँखों में श्याम नाम का..................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।