हे श्याम प्रभु हम भगतो के घर आओ कभी जो वक़्त मिले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हे श्याम प्रभु हम भगतो के घर आओ कभी जो वक़्त मिले,

अपनी किरपा कुछ हम पर भी बरसाओ कभी यो वक़्त मिले

हे श्याम प्रभु हम भगतो के घर आओ कभी जो वक़्त मिले,

तू श्याम है मेरा दिखा सकू दुनिया से निगाहें मिला सकू

आँखों में मेरी तुम आ कर के बस जाओ कभी जो वक़्त मिले

हे श्याम प्रभु हम भगतो के घर आओ कभी जो वक़्त मिले,

एक यही तमना बाकी है दीदार तुम्हारा हो जाए,

हम आस लगाये बैठे है आ जाओ कभी जो वक़्त मिले

हे श्याम प्रभु हम भगतो के घर आओ कभी जो वक़्त मिले,

जिनकी चाहत में कमी रही जिनके सजदे में गलती है

काबिल जो नही है उनको भी अपनों कभी जो वक़्त मिले

हे श्याम प्रभु हम भगतो के घर आओ कभी जो वक़्त मिले,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।