मेरी चाबी बाबा तेरे हाथ में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी चाबी बाबा तेरे हाथ में घुमाये जा घुमाये जा घुमाये जा

तेरे नाम का सुरूर मस्ती देता भरपूर

अपनी मुरली की तान पे नचाये जा नचाये जा नचाये जा

मेरी चाबी बाबा तेरे हाथ में घुमाये जा घुमाये जा घुमाये जा

श्याम तेरी मुरली तो बड़ी ही कमाल है,

तान तेरी मुरली की बड़ी बेमिशाल है

बात मान या ना मान फूके मुर्दे में जान

रात दिन श्याम हमको सुनाये जा सुनाये जा सुनाये जा

मेरी चाबी बाबा तेरे हाथ में घुमाये जा.........

मैं तो हूँ खिलौना तेरा कही भी मुझे छोड़ दे

चाभी तेरे हाथ में याहा भी चाहे मोड़ दे,

पर ना छोड़ू तेरा द्वार मेरे सँवारे सरकार

अपने द्वारे पे हमको बुलाये जा बुलाये जा बुलाये जा

मेरी चाबी बाबा तेरे हाथ में घुमाये जा.....

मीरा की कहानी तो पुरानी बड़ी हो गयी

अब तो सारी दुनिया दीवानी तेरी हो गयी

हमको शक्ति दे दातार भरदे सबके तू भंडार

आज अपना खजाना तू लुटाये जा लुटाये जा लुटाये जा

मेरी चाबी बाबा तेरे हाथ में घुमाये जा.......

हारे का सारा तू तो सबका दीना नाथ है

श्याम सुन्दर मांगता बस एक तेरा साथ है

तेरा हो जायेगा नाम मेरा बन जायेगा

श्याम नए नए भक्तो को पटाये जा पटाये जा

मेरी चाबी बाबा तेरे हाथ में घुमाये जा.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।