ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है

तेरी रहमतों से चलता मेरा गुजारा है

ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है

तुम से जुड़ी हुई है मेरी हर कहानी

तेरे भरोसे श्याम मेरी जिंदगानी

तुझ पर ही निर्भर मेरा जीवन यह सारा है

ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है

पिता की तरह तुमने सीख सिखाई

मां की तरह तुमने ममता लुटाई

मेरी गलतियों को बाबा सदा ही विसारा है

ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है

जीवन को जब से तुम ने छुआ है

हर एक लम्हा तबसे सुनहरा हुआ है

एक एक पल को तुमने हर एक पल को तुमने

प्यार से संवारा है

ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है

रजनी को आप जैसा साथी ना मिलेगा

बनकर के साया हर पल साथ जो चलेगा

सोनू कहे कोई बाबा तुमसा ना पाया है

ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है :::::::

::::::: जय श्री श्याम::::::

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।