मैया मेरी मैया तुम देखो मेरी और

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया मेरी मैया तुम देखो मेरी और

काले बादल छाये है अँधियारा घनघोर

तेरी और देखूं मैया तुम्हे ही निहारूं

तेरे चरणों को मैया रोज़ मैं पखारूँ

मन मंदिर में मैया तुझ बिन ना कोई और

काले बादल छाये है अँधियारा घनघोर

तेरी ही आस मुझे तेरा ही सहारा

तू ही तो नाव है मेरी तुम ही हो किनारा

भव सागर में नैया तुम थाम लो जीवन डोर

काले बादल छाये है अँधियारा घनघोर

भरोसा है तेरा मैया आसरा है तेरा

हर दम संभाले रखना परिवार मेरा

मेहुल तेरा बेटा कहेगा किसे और

काले बादल छाये है अँधियारा घनघोर

मैया मेरी मैया .................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।