अब करके दया हम बच्चो का उद्धार कीजिये

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

अब करके दया हम बच्चो का उद्धार कीजिये

आये नवरात्रे मैया उपकार कीजिये

अब करके दया ...................

माँ सिंह सवारी करके अब जल्दी से आ जाओ

हर घर में ज्योति वाली खुशियों के डीप जलाओ

हम दीनो पर ममता की बौछार कीजिये

अब करके दया .....................

हम बालक महरा वाली हमे अपने गले लगाओ

परिवार पे हम बच्चो के अपनी ये मैहर बरसाओ

मंझधार पड़ी जो नैया वो भव पार कीजिये

अब करके दया .....................

धन दौलत सोना चांदी महलों की चाह नहीं है

हर पल सेवा मैं रहूं बस मेरे मन आस यही है

इस अमन की इतनी अर्ज़ी माँ स्वीकार कीजिये

अब करके दया .....................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।