मेरे बाबा तू इतना बता

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाबा तू इतना बता हो गई हम से कैसी खता,

तेरे दर्शन को तरसे है हम हो गया क्यों तू हम से खफा

तेरा इन्तजार संवारे करते है याद हम संवारे

कितने तडपे है ये नैन तेरे दीदार के बिना

तुम बिन क्या मेरी जिन्दगी

तू है तो है मेरी जिन्दगी

तेरी रहमतो का अस्मा बाबा बरसा है मुझ पर हर घडी

तू मेरा संसार है संवारे है पालनहार तू संवारे

कितने तडपे है ये नैन तेरे दीदार के बिना

कितने अधूरे तेरे बिन बाबा कट ते नही है मेरे दिन

हमे खाटू बुलालो संवारे मेरा लगता नही है कही दिल

तेरा इन्तजार है संवारे करते है याद हम संवारे

कितने तडपे है ये नैन तेरे दीदार के बिना

मेरे दुखड़ो को हर लो संवारे

मेरी आस बड़ी है तुम से,

हमे छोड़ा तू किस के सहारे बाबा मैं तो हो गया वन्वारे

मैं हर्षित दास श्याम तेरा जपता हु हर पल नाम तेरा

कितने तडपे है ये नैन तेरे ये दीदार के बिना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।