तेरे खाटू आने को जी चाहता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे खाटू आने को जी चाहता है

आके ना जाने को जी चाहता है

दुनिया है बस एक नज़र का ही धोखा

तुझी में समाने को जी चाहता है

तेरे खाटू आने को दिल मेरा तड़पता है

एक बार बुला बाबा क्यों इतना परखता है

तेरे खाटू आने को .....................

हम हार गए बाबा दुखों ने घेरा है

जीवन अँधियारा है पापों का डेरा है

कर देना क्षमा प्यारे दिल मेरा मचलता है

एक बार बुला बाबा क्यों इतना परखता है

दीनानाथ कहते हो हम दीनो को अपनाओ

जो खाटू बुलाओ ना हर घर मिलने आओ

तेरे दर्शन के लिए तेरा टाबरिया तरसता है

एक बार बुला बाबा क्यों इतना परखता है

ये खेल तुम्हारे हैं क्यों इतना सताते हो

श्याम दासी कहे बाबा क्यों इतना रुलाते हो

भक्तों के मन का हाल तुम क्यों न समझता है

एक बार बुला बाबा क्यों इतना परखता है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।